Saturday, April 29, 2017

कुछ हंसी मज़ाक शायरी - 3

कुछ हंसी मज़ाक शायरी - 3



सीने में जलन है और दिल में ज़बरदस्त तूफ़ान का है कहर 
अढ़ाई पाव पकोड़ों जो खा डाले थे या उल्फत का है असर

फेसबुक पर हम नैन लड़ा बैठे   
उसे बाजार में मिलने बुला बैठे
अपने ही पडोसी चंदूलाल से
खुद को उल्लू बनवा बैठे

हलवा बनाये बैठे थे काजुओं बादाम वाला
सजनी तूने सारा क्यों और कब खा डाला

जेल कचहरी न थाने में डरते हैं
उन से नज़र मिलाने में डरते हैं
छोटी से उम्र में सर गंजा क्यों है
राज की बात बताने मैं डरते हैं।

किसे मालूम था
महफ़िल में वो भी आ जायँगे
इस ख़ुशी में हम ज्यादा खा जायेंगे
सीढियाँ भी नहीं उतर पायंगे
और वहीँ ढेर हो जायेँगे

दंगल-ए-इश्क़ तुम्हारी गली में एक जूता वहीं छोड़ आये हम
तुमही ढूंढ लेना इसे हमारे लिए तुमही संभाल रखना सनम

गर मालूम होता उल्फतें खा जायेंगी इतने पैसे
इससे तो हम खरीद लाये होते तीन चार भैसें

दो साल पहले वो हमें दे गयी थी लाखों गम भयानक
हम आज उसके दो बच्चों के मामा बन गए अचानक

उसकी डोली उठने का सदमा कम न था 
इधर बैंक वाले हमारा बुलेट उठा गए

सजनी छत्त पर गीत गाती है जबसे 
हमारी भैंसे भोत परेशान हैं तबसे


सजनी तुमने मेरी कैसी तस्वीर बना डाली
मुँह टेड़ा और टांगों पर पोलियो दिखा डाली

प्यार हुआ है जबसे पूरे गुलशन में मस्ती छाने लगी
हमारी भैंसें भी झूमने लगी और रागिनीं गाने लगीं

उल्फतों में डूबते डूबते हुए हम नामी तैराक बन गए
पता भी नहीं लगा कब इस इल्म के उस्ताद बन गए


चार हसीनों का करवा रहे हैं हम रिचार्ज
शायद कोई एक तो निकलेगा सच्चा प्यार


ऊपर से चाहे हम घोड़ों की तरह तंदुरुस्त नज़र आते हैं
दो पल बैठो साथ हम तुम्हे दिल के जख्म दिखलातें है

जब तुमने छुआ था एक बिजली का झटका सा लगा था
ऐसी कुछ खुराकें और मिल जायें ये खोपड़ी सेट हो जाय

किसे मालूम था वो गैरों के साथ बाजार में नज़र आयंगे
हम गश खाकर गिर जायंगे ओर लोग हमे जूते सुंघायेंगे 

तुम अगर घास खाने का वादा करो
मैं यूँ ही मस्त नग्मे लुटाता रहूँ।

अपने friend का भी रिचार्ज हमीं से करवाते रहे
हमारे ही खाते से गैरों से इश्क़ लड़ाते रहे

हमारी मुहोब्बत बन गयी है अब
सांप और सीढ़ी वाली लूडो का खेल 
कभी मंज़िल नज़दीक तो कभी
वो नज़रों से ही वापिस देतें हैं नीचे धकेल

मजनू ये पूछता था लैला के कारवां से
बतलाओ मोल लाये हो ये गधे तुम कहाँ से

गर थामा दामन तो कभी नहीं खिसकेंगे
हम सात जनम तक तुम्हे ही चिपकेंगे

दिल तोड़ कर भी मेरे फ़न का खूब फायदा उठाया था
अपनी शादी पर मलाई कोफ्ता मुझ ही से बनवाया था

हमारा बुलेट उसकी गली में ही रोज पंक्चर होता है
इसके पीछे उसका कोई ओर भी आशिक़ होता है

तुम गीतों की सुरबाला
मेरा भैंसों का व्यापार प्रिये।
तुम सुर से सुर मिलाना
अब कैसी तकरार प्रिये।

उधर असली घी का हलवा इधर सनम का जलवा
जलवे तो कल भी होंगे चलो आज खाते हैं हलवा

हमारा ये दिल नहीं रहा अब हमारा
इस प्रॉपर्टी पर अब कब्ज़ा हो गया तुम्हारा

तुम्हारी खातिर अब हम अकल से जीने लगे हैं
रोजाना लोकी ओर करेले का जूस पीने लगे हैं

सभी ऊँचाइयों के इरादे छोड़ दिए हमने
अपनी खाट के पाए तक तोड़ दिए हमने

आप जिंदगी में आये कि ख़ुशी दिल में न समाये
जैसे किसी कंगले को फिर नया लोन मिल जाये


किसे मालूम था एक दिन ये गुलशन-ए-मुहोब्बत ख़ाक होगा
किसे मालूम था हम जिस से भिड़े बैठे वो उसी का बाप होगा 

यहाँ हम उनकी भैंसों को नहला रहें हैं
वहां वो गैरों के साथ पिज़्ज़े खा रहें हैं
उनकी बेवफ़ाइयों की लिस्ट बना रहें हैं
हर रोज़ पन्ने पर पन्ने भरतें जा रहें हैं


दो दो फोनों में दो दो सिम डलवा रखी हैं
सनम ने ये अच्छी नई स्कीम चला रखी है

हम तो उनकी जुल्फों में बस जायें
गर वो नारियल का तेल न लगायें


जबसे इस मुहोब्बत का शोला भड़कने लगा है
नथुने फड़कने लगे हैंऔर दिल धड़कने लगा है

जबसे उल्फत हुई है हमारी खोपड़ी को नही है आराम
हल्दीराम को निकलते हैं ओर पहुंच जाते हैं जलदीराम

जबसे इस मुहोब्बत का शोला भड़कने लगा है
नथुने फड़कने लगे हैंऔर दिल धड़कने लगा है

इश्क़ पर हमने पूरी अहमियत लगा रखी है
इस काम के लिए बाकायदा वर्दी सिलवा रखी है

तुम बिन हम अधूरे
जैसे बिन चनों के भटूरे।

ये लाल मिर्चों जैसे होंठ ये बीसों मिस कालें
हमे जीने नहीं देतीं ये तुम्हारी गोरी गालें

जब से हुआ है प्यार कुछ मस्ती सी छाने लगी है।
खुराक रह गयी है आधी कमज़ोरी भी आने लगी है।।

कम्बख्त इश्क़ में क्या क्या गुल खिलाये
हमने भैंस बेच डाली और बुलेट ले आये

न कोई दस्तक न कोई सरसराहट, ये कौन आ गया है
चार अंडो का आमलेट बना कर गये थे ये कौन खा गया है

वो लाख पर्दों में छुपते रहें हमसे
पर कब तक हम से दूर रह पायेंगे
उनके घर में जबभी कोई प्रोग्राम होगा
उनके घरवाले हलवा हमी से बनवायेंगे

एक तरफ आपका घर
एक तरफ मयकदा
बड़े बड़े देवदास लुढ़क गए
हम किस बाग़ की मूली हैं

उन्हें देखते ही खिल जाती हैं हमारी बांछे कान से कान तक
वो समझते हैं आजकल हम खींच रहें हैं गांजा सुबह से शाम तक

तुम जिंदगी में आये
जीने की चाहत जाग गई जभी से 
अगर तुम न होते तो
हम मर मरा गये होते कभी के


किसे मालूम था वो हमारे ही एक दोस्त के हो जायेंगे
उसकी शादी में हम दूल्हा नहीं पर बाराती बन कर आयेंगे

इरादा-ए-सेहत खोपड़ी में घुसा रखा है
हमने लोकी का पूरा खेत उगा रखा है।

आपकी गलियां देखेंगे फिर कभी
आज तो कई जगह भंडारे लगे हैं

मुर्गों से भी पहले जागकर हम क्यों देते हैं बांगे
वो जागकर चौबारे पर आ जाये और दीदार हो जाये

जब जब हम उल्फत के गीत गाने लगें हैं
पडोसी भी उसी वक़्त ढोल बजाने लगे हैं

तुम साथ ज़ीने का इरादा तो करो तुम देखना तुम्हारे दिन फिर जायेंगे
हम रोज़ तुम्हारे लिए कभी लच्छेदार परांठे तो कभी मालपूड़े बनायेंगे


सनम अब सरकारी इंस्पेक्टरों के से तेवर दिखाने लगी है

हम पर धौंस जमाने लगी है और खूब पैसा खाने लगी है

कुछ हंसी मज़ाक शायरी - 2

कुछ हंसी मज़ाक शायरी - 2


तुम पिज़ा खिलने वालो के साथ मत जाना
हमारे साथ कुलचे खा कर गुज़ारा करना
हम तो ग़ुरबत मैं हैंउम्र भर तुम्हे चाहेंगे
कोई भी गाड़ी ले आना पंक्चर फ्री लगाएंगे 
तुम साथ चलो तो ग़ुरबत भी टल जायगी
दुकाने-पंचर pizza hut मैं बदल जायगी



अपनी रस्सी बांध डाली है तेरे दर पे 
चाहे तू लाख पीटे हमे या घसीटे हमे
हम नहीं उतरेंगे बैठे रहंगे तेरे सर पे 
हमारा ठिकाना हो गई है तेरी चौखट
चाहे करवा ले हमसे कुछ भी फोकट


न सोचते हैं दूर की न सुनते हैं दूर की हम
जब भी चलते हैं और जब रखते हैं कदम
अपने पावं से आगे निगाह नहीं करते हैं हम
फिर भी हम पत्थरों से टकरा जाते हैं सनम

सनम का खत देखा
हम मदहोश हो गए 
मत सुनाया करो गीत
पड़कर हम बेहोश हो गए
तुमने ऐसा सर दुखाया
आज तक न काबू आया
अपने गीतों को आग लगादो
ज्यादा प्यार है तो इनकी राख
हरिद्वार की गंगा में बहा दो
अब दोराहे पर खड़े हम
इधर गीत उधर सनम 
अब किधर जाएँ हम

हम नैन से नैन लड़ा बैठे
ख़ामख़ा हल्ला मचा बैठे
दस और थे उनके पीछे
दौड़ते जूता गवां बैठे
खतरे की घंटी बजा बैठे


ये आशिक़ों के मेले
तेरी गलियों में कम न होंगे
अब्सोस हम ना होंगे
अब सही एजेंट मिल गया
पहुंचा देगा अमरीका
रोज फ़ोन करेंगे
इंग्लिश में बातें होंगी
बदलेगी ज़िन्दगी ये
होंगी वहीं बहारें
उल्फत की यादगारें
आशिक़ों के मेले
तेरी गलियों में कम न होंगे
अब्सोस हम ना होंगे
बिगड़ेगी और चलेगी
दुनिया यहीं रहेगी
पहले थे धोके खाये
एजेंटों ने सताये 
अमरीका हमे बोलकर
अफ्रीका में बिठाये
लुट पिट के लोट आये
ये आशिक़ों के मेले
तेरी गलियों में कम न होंगे
अब्सोस हम ना होंगे
अब सही एजेंट मिल गया
पहुंचा देगा अमरीका
जेबों में डॉलर होंगे


मेरा जनाज़ा किसी टेम्पू पर सजा देना लोगों
इसे मुहोब्बत की गलियों में घूमा देना लोगों
जिसकी हसरत में हमने लाख धक्के खाये
जिसकी गलियों में हमने बीसों जूते घिसाये
आखरी चक्कर भी फिर वहीँ लगवा देना लोगों 

हमारे ज़िगर के टुकड़े हैं ये सारे गीत
ये कागज़ हमारे आंसुओं से लिपटे हैं
इनको हम डिब्बे में  सजा रहें हैं
उसकी शादी का तोहफा बना रहे हैं

उनका मिज़ाज़ फिर धड़कन रोक गया
जैसे कोई गधा पेट में दुल्लती ठोक गया
इस इश्क़ ने दिए हमे झटके पर झटके
आसमान से गिरे और खजूर पर अटके

तुम हसीं हो रास्ते तुम्हारे कदम चूमते हैं 
और हमारे आगे सारे फाटक बंद हो जाते हैं
तुम हसीं हो जिस दफ्तर मे भी तुम जाओ
तुम्हे सब सर आँखों पर बिठाते हैं चाय पिलाते हैं
हम एक खिड़की से दूसरी तक धक्के खाते हैं
फिर थक हार कर शाम को बैरंग घर आ जाते हैं

वो जिस घाट पर कपडे धोते हैं
वहीँ पर तमाम लफड़े होते हैं

सीने में जलन और
दिल में घबराहटों का है बसर
ये मोहोब्बत का है असर
या डेढ़ पाव हलवे का है हशर

किस किसको खिलायें पिज़्ज़े
किस किसका कराएं रिचार्ज
किसको को घुसाएं दिल मैं
किस को करें निकाल बाहर
गुज़रें किस किस की गली 
छोडें किस किस की गली 
हाय ये जुल्फें हाय ये होंठ
किस किस के भरें हम बिल
कलकत्ता हो गया है ये दिल


कभी खाली नहीं बैठते, हर वक़्त कुद्तें हैं हम 
गर कील भी मिल जाय तो हथौड़ी ढूंढते हैं हम 


उनसे शाम सब्जीमंडी में मुलाकात हो गई
आलू गोबी और भिन्डी के बारे में बात हो गई
वो चले गए पर उनके ख्यालों में रात हो गई 
उनके हसरत ही हमारी कायनात हो गई

हम हसीनों की गलियों में चक्कर लगाने लगे
दूकान राम भरोसे हुई नौकर काजू खाने लगे

जबसे हुआ है हमे प्यार
उलझने  हैं बेशुमार
अज़ीब अज़ीब हिचकियाँ 
तो कभी सिसकियाँ
कभी रह जाते हैं प्यासे  
कभी बाल्टी पानी पी जाते हैं
रोज रोज की जहालत
हो गई है ऊंठ सी हालत

अब हम तुमको कैसे समझायें सनम
न आवारा हैं और न बेरोजगार हैं हम
नेताओं के रिश्वत उगाहगार हैं हम
सीख रहें हैं हम लीडरी के रास्ते कदम
जब भी हमारा नंबर आ जाता है सनम
अटक जाते हैं एक इंच की कसर से हम
लीड़रों के बेटे ले जाते हैं बाज़ी जानेमन

गरदन झुका ली और मूंछ भी झुका ली
उल्फत के आगे हमने पूँछ भी झुका ली

चाहे हम व्यापारी हैं भैसों के
इंसान को भी पहचानते हैं
उनकी आँखों मैं लिखा है मुहोब्बत
पर वो नहीं मानते हैं

ऐसा लगा उनसे मिलकर
जैसे कोई खोई हुई
एक जुराब मिल जाये
और जोड़ा पूरा हो जाये
जैसे किसी बोतल का
ढक्कन मिल जाये
और बोतल काम आ जाये

जबसे मिलीं हैं निगाहें
जुबा पर हैं आहें
ये खोपड़ी चलने लगी 
एक dynamo की तरह
ये दिल भाग निकला
फटफटिया की तरह
सोई मशीन जाग गई
हमारी नींद भाग गई


उनके रास्तों ठिकानों का
हमने सब पता लगा रखा है
और तो और इन रूटों का
बस पास भी बना रखा है


रिचार्ज करवाने का पैगाम आ गया
न जाने कितनो के नाम आ गया
फिर मेंढकी को जुकाम आ गया
या उम्मीदों को फिर आराम आ गया

हमने इज़हार-ए-उल्फत कर डाला 
वो परवान न करें तो कैसे करवायें
हम घोड़े को पानी तक ले आये 
ये पानी न पिए तो इसे कैसे पिलायें

अपना हाल तुम्हे क्या बतायें जनाबे आली
उल्फत ने उस गधे सी हालत कर डाली
जो अब चल नहीं सकता बे-बोझ या खाली

देखी उनके दर पर भीड़हमने रख लिया दिल पर हाथ
हमारे प्यार में कहीं वो कुछ कर न बैठे हों खुद के साथ 
पूछा तो पता चला वो तो भाग गए किसी पडोसी के साथ

अभी कल ही हमसे फ़ोन रिचार्ज करवाया है
और आज उसकी शादी का कार्ड आया है

बर्दाश्त कर चुके हम बिज़नसों के कई घाटे
पर मार डालेंगे आपके ये मिज़ाज़ ये धमाके।

हमे लोन नहीं मिला पर बिज़नस की बीसों स्कीम थीं  
दिलदार भी नहीं मिला पर ज़माने में लाखों हसींन थीं


असली घी का हलवा बनायेंगे
सनम को फिर इधर बुलायेंगे
उन्हें बतायंगे और समझायेंगे
ऊपर से चाहे हम नज़र आते हैं
घोड़े की तरह मुस्तैदपर   
उन्हें दिल के जख्म दिखलायेंगे

मुहोब्बत का मुकाम फिर वहीं आ लटका 
उन्होंने निगाहों से ही लगा दिया धोबी पटका

ये नींद हमारी खवाब तुम्हारे
ये खोपड़ी हमारी ख्याल तुम्हारे
कराते रिचार्ज तुम्हारा फ़ोन हरदम 
फिर क्यों ये miss call तुम्हारे

तुमने जो टिंडे के बीज दिए हमने वो बोये
जब इनपर कद्दू निकले हम बहुत रोये

ये तुम्हारे लाल मिरचों जैसे होंठ और टमाटरों जैसे गाल
हमारे इश्क़ का है असर या कद्दू के रस का है कमाल 


यहाँ हसीनों का मेला
ये दिल हुआ तबेला

तुम्हारी गली में जो धमाका हम पर फायर का था
वो दरअसल पटाखा हमारे अपने ही टायर का था

लिखे बैठे हैं हम नगमे
एक से एक जबरदस्त 
कुछ वक़्त की देरी है
हो जायगा हमारा बंदोबस्त


जिसकी खातिर हमने ये मूछ बड़े जतन से पाली  
वही कहगये जैसे खरबूजे पर लकीर खींच डाली

उसके तन बदन में हलवों सी खुशबू
हमारी सोई हुई भूख हो गई रूबरू

सनम वो जो पकोड़े तुमने चटकखारे लेकर खाये थे ।
वो हमने बेसन में अपने हीअश्क मिला कर बनाये थे।

छुप छुप रोते हो जरूर कोई बात है ।
बीबी ने बना दिया खोपड़ी का भात है।।

जो गुलाब हमने सनम को दिलों जान से थमाये थे।
उन्होंने वो हमारे सामने ही बकरी को खिलाये थे।।

गर इश्क़ हुआ कामयाब  तो
सनम को गाजरों से तुलवायंगे
हम खुद हलवा बनाएंगे
और सबको खिलायँगे

जब से है दिल में  इश्क़ का तूफान
तभी से हो चूका परमानेंट ये जूकाम

जब से सनम का फ़ोन रिचार्ज करवाया है
उसे वक़्त से फ़ोन उनका बिज़ी आया है
चाय पर बुलाया था फर्नीचर उठवाया था
पेंट भी फट गई और सर भी टकराया था

वो कौन कहतें हैं बरसातों में उल्फतें जाग जातीं हैं 
हमें तो नज़ला हो जाता है और छींके लग जातीं हैं

उसकी मांगनी किसी और से हो गई फटाफट
किताब-ए-उल्फत से हमारा पन्ना हो गया सफाचट्ट
उसकी शादी में बन ठनकर हम जायेंगे
जो इश्क़ में हुए खर्चे कुछ तो वसूल आयेंगे
इस दिल में अभी और भी जख्मो की जगह है
इस पेट में अभी और भी लड्डुओं की जगह है

कब ये पत्थर दिल पिघलेगा सनम
उम्र भर तुम्हारे पीछे आएंगे हम
तुम्हारी भैंस भी हमे चाहने लगी
खूंटा तोड़ हमारे पीछे आने लगी

इश्क़ में अब एक ओर ये नया पंगा हो गया 
उसके कुत्ते पर हाथ फेरते थे वो गंज़ा हो गया

वो मंदिर घुसी हमने खुद को उसके पीछे लगा दिया 
उसके साथ साथ हमने भी हर एक घंटा बजा दिया
हम दो भाई हमारे दो दुकान दो मकान सब बता दिया
कागज़ पर लिखकर अपना मोबाइल नंबर थमा दिया
उसके दीदार की मन्नत मांग हमने प्रशाद चढ़ा दिया

सारा दिन खिलाया और उसे सारी शाम घुमाया
जाते जाते कह गईसुबह से कुछ नही खाया।

हमारी टांट पर जहां से आलू मारा था
वो उसका ही चोबारा था

होले होले हमारे दिल में आनातुम जल्दी नहीं मचाना
रिचार्ज करवाते रहेंगे हरदम पर फालतू खोपड़ी न खाना

सनम आयंगे इधर हम उनके लिए भल्ले बना रहें हैं
कम्पीटीशन के जमाने में अपनी बुक्कत बड़ा रहें हैं


अभी तो सिर्फ दो ही जाम लगाए थे
हम पांच बन्दों के भी काबू न आये थे